फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संयुक्त कृषि निदेशक ने किया फसलों व डीएसआर धान का निरीक्षण

विज्ञापन
बहसूमा। भंडोरा ऑर्गेनिक्स में निरीक्षण करते हुए कृषि अधिकारी
विज्ञापन
बहसूमा। संयुक्त कृषि निदेशक ने कस्बा स्थित भंडोरा ऑर्गेनिक्स में उगाई गई विभिन्न फसलों का निरीक्षण कर किसानों से खेती की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर देते हुए किसानों को टेपर डिवाइस की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह डिवाइस वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन उत्पन्न करने के साथ-साथ निकलने वाले अपशिष्ट से मिनरल युक्त जैविक खाद तैयार करने में भी सहायक है। इससे खेती की लागत कम होने के साथ मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में मदद मिलती है। गांव सराय खादर स्थित प्रगति ऑर्गेनिक्स के क्लस्टर का भी अवलोकन किया गया। गांव टांडा कला में डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) धान की फसल का निरीक्षण कर किसानों को आवश्यक तकनीकी सुझाव दिए। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, उप कृषि निदेशक निलेश चौधरी, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रविंद्र कुमार, ब्लॉक प्रभारी अंकित चौधरी तथा कृषि विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें