मेरठ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय 12 सितंबर को सरधना में रोजगार मेला आयोजित करेगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां करीब 10 हजार पदों पर युवाओं की भर्ती करेंगी। मेला सरधना स्थित विनायक विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में लगेगा। चयनित अभ्यर्थियों को पद और योग्यता के अनुसार 15 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। आठवीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता वाले युवाओं को भी अवसर मिलेगा। इच्छुक युवा रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। मेला स्थल पर भी ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था होगी। सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि पंजीकरण निशुल्क है। ब्यूरो