जियो ने लांच किए ऑल इन वन प्लान
मेरठ। रिलायंस जियो ने जियोफोन ग्राहकों के लिए ऑल इन वन प्लान की घोषणा की है। जियो ने कुछ दिन पूर्व स्मार्ट फोन यूजर्स के लिए प्लान लांच किए थे। अनलिमिटेड वॉयस और डेटा के लिए रिलायंस जियो ने 75 रुपये का प्लान दिया है। 75 रुपये वाले प्लान में 500 मिनट आईयूसी कॉलिंग के साथ तीन जीबी डेटा दिया जा रहा है। 125 रुपये, 155 रुपये और 185 रुपये के प्लान भी है। सभी प्लान की अवधि एक माह की है।