मेरठ। भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पहले स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दूसरे स्थान पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, हिमंता बिस्वा शर्मा, बाबू लाल मरांडी, अमर कुमार बाउरी और इसके बाद सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी का नाम है। डॉ. लक्ष्मीकांत झारखंड के प्रदेश प्रभारी भी हैं। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का पार्टी चुनाव प्रचार में प्रयोग करेगी। संवाद