फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो मकानों से लाखों के जेवरात, नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला हीरालाल में दो मकानों से चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात, नकदी व मोबाइल आदि चोरी कर लिए। दोनों गृह स्वामियों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला हीरालाल सैनी की धर्मशाला के पास रहने वाले कुलदीप सिंह ने तहरीर में बताया कि शनिवार रात वह परिवार के साथ सोया हुआ था। गर्मी अधिक होने के कारण वह और बच्चे चौक में सोए थे। रात में किसी समय छत के रास्ते मकान में घुसे चोरों ने चोरी कर ली। चोर पांच जोड़ी चांदी की पायल, 10 जोडी चांदी के बिछवे, तीन चांदी के सिक्के, एक गुच्छा, एक चांदी का पैंडल, मंगलसूत्र, तगडी, कंडोली, चांद-सूरज, गले के दो हार, एक ब्रेसलेट सभी चांदी तथा एक जोड़ी कुंडल, दो मंगलसूत्र, दो नथ, एक सोने का ओम तथा 40 हजार रुपये नकद आदि चोरी कर लिए। रविवार सुबह पड़ोसी द्वारा शोर मचाने पर आंख खुली तो पाया कि कमरे में अलमारी खुली पड़ी थी तथा सामान बिखरा हुआ।
विज्ञापन

वहीं, पड़ोस में ही रहने वाली संगीता ने तहरीर में बताया कि 13 जुलाई की रात परिवार के साथ मकान में सोई थी। रात में किसी समय चोरों ने उसके मकान तथा मकान में किराए पर रहने वाले नरेश का सामान चोरी कर लिया। चोर मोबाइल, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, पांच हजार रुपये तथा किराएदार के दो मोबाइल चोरी कर ले गए। रात में ही जाग होने पर शोर मचाया तो चोर भाग चुके थे। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें