जेठ के बेटे पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र इतेफाक नगर निवासी महिला ने अपने जेठ के बेटे व उसके दो अन्य साथियों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी है। बुधवार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र इतेफाक नगर निवासी महिला ने अपने जेठ अकबर के बेटे शहजाद व उसके दो अन्य साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि मंगलवार को पति काम पर गया था इसी दौरान उसके जेठ का बेटा शहजाद अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया और अकेली पाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी मारपीट करते हुए फरार हो गए। महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। ब्यूरो