फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ पर लगाया फसल उजाड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठ पर लगाया फसल उजाड़ने का आरोप
विज्ञापन

मवाना। गांव मुबारिकपुर निवासी सविता ने थाने में दी तहरीर में जेठ पर खेत में बोई फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करने का आरोप लगाया है।
सविता ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह लघु कृषक महिला है। उसके पास सवा तीन बीघा जमीन है। जिससे वह परिवार का पालन करती है। उसका जेठ जमीन पर बदनीयती रखता है तथा खेत में बुवाई नहीं करने देता। 24 दिसंबर को उसने अपनी डेढ बीघा जमीन में गेंहू का बीज डालकर बुवाई की थी। 25 दिसंबर को उसके जेठ ने ट्रैक्टर चलाकर उसको तहस नहस कर दिया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की तथा तमंचा निकालकर हवाई फायर किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें