फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रिश्वत लेते दबोचा गया जेई, पीड़ित किसान ने भ्रष्टाचार निरोधक टीम से की थी शिकायत

Sat, 25 Feb 2023 05:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मवाना में एक जेई 16 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा गया। पीड़ित किसान ने भ्रष्टाचार निरोधक टीम से शिकायत की थी। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
रिश्वत (साकेंतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के मवाना में भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने रिश्वत लेते एक जेई को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पीड़ित किसान ने रिश्वत के मामले में शिकायत की थी।

विज्ञापन


मवाना क्षेत्र के गांव नासरपुर निवासी किसान आशाराम ने 19 जनवरी को नए ट्यूबवेल के कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। आवेदन स्वीकार होने पर 13 फरवरी को जेई द्वारा बनाया गया एस्टीमेट के बाद एक लाख 37 हजार 339 रुपये ऑनलाइन विभाग को जमा कर दिए थे।

आरोप है कि जेई उससे 1.60 लाख रुपये की मांग कर रहा था, लेकिन उसने पैसा ऑनलाइन जमा कर दिया था। गांव के कुछ लोगों के साथ वह जेई से मिला तो जेई ने 16 हजार की मांग की। जेई ने ट्रांसफार्मर, चार खंभे और तार 16 हजार रुपये देने के बाद ही किसान को देने की बात कही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: जोखिम में जान..., मौत के डर से ऑफिस में हेलमेट पहनकर काम कर रहे कर्मचारी, ये है वजह

विज्ञापन

इससे परेशान होकर किसान ने गांव सठला बिजलीघर पर तैनात जेई तोएज त्रिपाठी की भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में शिकायत की। बीते तीन दिन से टीम जेई को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही थी। शुक्रवार को टीम ने किसान और अपने विभाग के सिपाही आकाश को गांव सठला बिजलीघर पर भेजा। सठला बिजलीघर पर ऑफिस में बैठे जेई तोएज त्रिपाठी को किसान आशाराम ने 16 हजार रुपये दिए। जेई ने 16 हजार रुपये लेकर पास खड़े कर्मचारी को पकड़ा दिए। तुरंत ही टीम ऑफिस में पहुंच गई और तोएज त्रिपाठी के हाथ आदि धुलवाने की प्रक्रिया कराकर गिरफ्तार कर लिया। जेई के पकड़े जाते ही विभाग में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: ऐसा लगा...जिंदा नहीं बचूंगा, साथियों के शव देख कांप उठी रूह, पीड़ितों की जुबानी हादसे की कहानी

भ्रष्टाचार निरोधक टीम जेई तोएज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। किसान द्वारा जेई को दिए गए सभी नोट 2-2 हजार रुपये के थे। बताया गया कि देर शाम तक टीम थाने में लिखा-पढ़ी आदि में लगी थी। जेई तोएज त्रिपाठी का कहना है कि उसे फंसाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें