फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जाट महासभा महासचिव ओमबीर सिंह ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रविवार को जाट महासभा मेरठ की कार्यकारिणी और संरक्षक मंडल की संयुक्त बैठक जाट भवन में हुई। इस बैठक में ओमबीर सिंह राठी ने महासचिव पद की शपथ ली। प्रमुख संरक्षक बृजपाल सिंह पैसल ने बैठक की अध्यक्षता की। पिछली माह महासचिव पवन सिंह तोमर के इस्तीफे के बाद ओमबीर सिंह राठी को मनोनीत किया गया था। तेजपाल सिंह मलिक ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। सभी सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किया। पूर्व महासचिव से अगले शनिवार तक सभी दस्तावेज और कार्रवाई रजिस्टर सौंपने को कहा गया। यह प्रस्ताव संस्था के हित में सर्वसम्मति से पास हुआ। बैठक में अध्यक्ष कर्नल पुलिस अधीक्षक सिंह, ब्रह्मपाल सिंह और पूर्व अध्यक्ष रविंद्र मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें