जाट भवन में आयोजित जाट समाज की बैठक में शामिल लोगफोटो स्त्रोत स्वयं
मेरठ। पारिवारिक मिलन जाट समाज की बैठक रविवार को गढ़ रोड स्थित जाट भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. नरेंद्र तोमर ने की। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए जाट समाज के टूटते रिश्तों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने इसके समाधान का रास्ता ढूंढने पर जोर दिया। बैठक में इस विषय पर चर्चा करने एक मार्च को एक गोष्ठी करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रवक्ता सुशील ढाका ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर सचिव सोहनवीर, नरेंद्र ढाका, अरुण पूनिया, राजेंद्र सांगवान आदि मौजूद रहे। संवाद