फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: जानी के युवक की ग्वालियर में मोबाइल के टावर से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी खुर्द निवासी युवक चांद (26) ग्वालियर मध्यप्रदेश में मोबाइल टावर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चांद की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। चांद मोबाइल टावर ठीक करने का काम करता था। चांद की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन ग्वालियर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

जानी खुर्द निवासी साबिर का पुत्र चांद मोबाइल टावर ठीक करने का काम करता था। कुछ दिनों से वह ग्वालियर में एक कंपनी के मोबाइल टावर ठीक करने का काम कर रहा था। सोमवार को मोबाइल की सबसे ऊंची हाइट पर चढ़कर चांद टावर ठीक कर रहा था। वह टावर से जमीन पर आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अन्य मजदूरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चांद की मौत हो गई। चांद की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें