फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीयत उलमा ने स्कूलों से की तीन माह की फीस माफी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीयत उलमा ने स्कूलों से की तीन माह की फीस माफी की मांग
विज्ञापन

मेरठ। पूरे देश में लॉकडाउन के चलते सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थान बंद हैं। जहां देश में लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। वहीं शहर के स्कूल अभिभावकों को बच्चों की फीस जमा करने का दबाव बनाने लगे हैं। जमीयत उलमा शहर अध्यक्ष व नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन ने जिला प्रशासन से ऐसे स्कूलों पर लगाम लगाने की अपील की है। जमीयत उलमा ने कहा कि लॉकडाउन में स्कूलों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो गई है। ऐसे समय जहां शासन और प्रशासन कोरोना की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में निजी संस्थान छात्रों और अभिभावकों से फीस लेने का दबाव बना रहे हैं। जमीयत उलमा सदस्य इमरान सिद्दीकी, शिराज रहमान, हाजी हनीफ सहित जैनुर राशिद्दीन ने अन्य जिलों की तरह मेरठ में भी प्रशासन से तीन महीने की फीस माफ कराने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें