फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिल्ली हाईवे पर जाम, मोदीनगर तक लगी रहीं वाहनों की कतार

Sat, 08 Apr 2023 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर (मेरठ)। एनएच-58 स्थित परतापुर और बिजली बंबा बाईपास पर शुक्रवार सवेरे ट्रक पलटने और वाहनों की अधिकता के कारण घंटों भीषण जाम लगा रहा। जाम के कारण सुभारती मेडिकल काॅलेज से मोदीनगर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने रूट डायवर्ट कराकर जाम खुलवाया। तब जाकर वाहनों का आवागमन सुचारू हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह परतापुर बाईपास स्थित एक ढाबे के सामने ट्रक पलट गया। इससे जाम लग गया। कुछ ही देर में जाम में वाहनों की लंबी कतार लग गईं। आलम यह रहा कि सुभारती अस्पताल से मोदीनगर तक वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। जाम में कई वीआईपी गाड़ियों के अलावा एंबुलेंस भी फंसी रहीं। लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हुआ। पुलिस ने घंटों बाद रूट डायवर्ट करके और ट्रक को क्रेन से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद एक ट्रक बिजली बंबा बाईपास स्थित पामग्रीन के आगे पलट गया, जिससे वहां भी भीषण जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक को क्रेन से हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस का कहना था कि तीन दिन का अवकाश होने के कारण लोग बड़ी संख्या में पहाड़ों पर घूमने के लिए वाहनों से निकले हैं। इसी कारण हाईवे पर वाहनों की काफी आवाजाही चल रही है। इस कारण भी जाम देर तक लगा रहा, जिसको खुलवाने में तीन घंटे से अधिक लग गए।
विज्ञापन

वर्जन
हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लगा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवा दिया। प्रयास रहा कि किसी को कोई परेशानी न हो।
- रामफल सिंह, थाना प्रभारी परतापुर
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें