फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेल डिपो के 500 टैंकरों का चक्का जाम, 18 जिलों में पेट्रोल-डीजल सप्लाई ठप

Sun, 02 Jul 2023 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित पूठा में इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के 500 टैंकर चालकों ने शनिवार को सुबह आठ बजे सड़क निर्माण की मांंग को लेकर चक्का जाम कर दिया। इससे मेरठ समेत 18 जिलों की पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे मची अफरातफरी के बाद अधिकारी मौके पर दौड़े। टैंकर चालकों और अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद टैंकर चालक शीघ्र सड़क बनाए जाने के आश्वासन पर माने। तब जाकर आठ घंटे बाद शाम चार बजे हड़ताल खत्म हुई। चालकों ने चेतावनी दी कि अगर दस दिन के भीतर सड़क को गड्ढा मुक्त नहीं किया गया तो वह फिर हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

गांव पूठा स्थित इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के डिपो से एनएच 58 की तरफ जाने वाला मार्ग पूरी तरह टूटा हुआ है। एक सप्ताह पहले टैंकर चालकों ने जिला प्रशासन से सड़क बनाने की मांग को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद जिला प्रशासन नहीं जागा और काम नहीं शुरू हुआ। इस पर शनिवार को 500 टैंकर चालक व परिचालकों ने चक्का जाम कर दिया और तेल डिपो के सामने धरने पर बैठ गए। इससे पश्चिमी यूपी के 18 जिलों समेत उत्तराखंड की भी इंडियन ऑयल डिपो व हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो से तेल सप्लाई बंद हो गई। आठ घंटे तक चले धरने के बाद एसीएम ब्रह्मपुरी, तहसीलदार व नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क निर्माण शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। टैंकर चालकों ने अधिकारियों के आश्वासन पर चक्का जाम तो वापस ले लिया, लेकिन चेतावनी दी कि अगर रविवार से सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो 10 दिन बाद फिर से हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान अनिल चौधरी, विजय गुर्जर, प्रदीप कसाना, राहुल, विनोद, जीतु, मंगलु, पप्पू आदि मौजूद रहे।
62 लाख दे रहे टैक्स, फिर भी नहीं बनी सड़क

तेल डिपो से करीब 62 लाख रुपया टैक्स के रूप में नगर निगम को जाता है। इसके बावजूद पूठा गांव को एनएच-58 से जोड़ने वाली सड़क की हालत इतनी बदहाल है कि यहां से पैदल चलना मुश्किल है। भरे टैंकर का सड़क के गहरे गड्ढे में पलटने का डर बना रहता है। टैंकरों के टायर भी कुछ ही महीनों में खराब हो जाते हैं। इस बारे में नगर निगम और मेडा को कई बार शिकायत देकर सड़क निर्माण की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

- अनिल चौधरी, ट्रांसपोर्टर

- चालकों की हड़ताल से शनिवार को पेट्रोल पंपों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। हालांकि यदि हड़ताल लंबी चलती तो जरूर किल्लत हो जाती।
राकेश जैन, अध्यक्ष पेट्रोल पंप एसोशिएसन।


मैं मौके पर गया था। यह सड़क मेडा की थी, जो कि नगर निगम को हैंडओवर हुई है। सड़क निर्माण के लिए मेडा ही निगम को पैसा देगा, उसके बाद ही वह कार्य शुरू करेंगे। मेडा के सचिव को चिटठी लिखी गई है। सड़क के गड्ढे भरने का काम रविवार को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजवीर सिंह, सहायक अभियंता नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें