फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर में दूसरे दिन भी लगा रहा जाम, वाहन चालक रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रविवार को भी गन्ने के वाहनों के कारण शहर में जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पूरे दिन शहर में गन्ने के वाहनों का जाम लगने से मिल यार्ड से लेकर शामली नगर पालिका परिषद, अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड, शिव चौक, दूसरी ओर शामली कोतवाली गेट, अस्पताल रोड, वर्मा मार्केट रोड, वीवीइंटर कॉलेज तक गन्ने के वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। शामली गन्ना समिति के विशेष सचिव मुकेश राठी ने बताया कि मिल की ओर से गन्ने का ज्यादा इंडेट जारी कर दिया गया है। इसके चलते ज्यादा गन्ना आने से जाम की स्थित बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें