फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जैन मंदिर का वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 15 से

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कमला नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में पंच दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव और स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी शुरू हो गई। इस बारे में प्रेमचंद जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता हुई। इसमें संरक्षक राकेश जैन ने बताया कि महोत्सव के तहत 15 से 19 अक्तूबर तक कई कार्यक्रम होंगे। जगदीश मंडप गेट नंबर एक में इनका आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर को आचार्य सौरभ सागर के मंगल प्रवेश से शुभारंभ होगा। अगले दिन 16 अक्तूबर को कमला नगर मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी। यह यात्रा जगदीश मंडप तक पहुंचेंगी। इस दौरान महाअर्चना, श्रीजी का जन्माभिषेक, शांतिधारा और पंडाल उद्घाटन होगा। ध्वजारोहण और मां जिनवाणी की स्थापना भी की जाएगी। इसके बाद आचार्य का मंगल प्रवचन होगा। प्रेसवार्ता में पीके जैन, संजीव जैन, सुरेश जैन ऋतुराज सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें