फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोह माया का त्याग है उत्तम आकिंचन: सौरभ सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
- महावीर जयंती भवन में हुआ जैन म्यूजिकल तंबोला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आचार्य श्री 108 सौरभ सागर महाराज के वर्षा योग में बृहस्पतिवार को महावीर जयंती भवन में धार्मिक कार्यक्रम हुए। आचार्य ने उत्तम आकिंचन धर्म का महत्व बताते हुए कहा कि धन-संपत्ति और मोह-माया के साथ शरीर व संबंधों के प्रति ममत्व का त्याग जरूरी है। शाम को युवा जैन मिलन मेरठ महानगर की ओर से जैन म्यूजिकल तंबोला कराया गया। ऋतुराज जैन ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे तीरगरान मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी। उधर, दिल्ली रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर वीर नगर में दशलक्षण पर्व के नौवें दिन उत्तम आकिंचन धर्म की पूजा-अर्चना की गई। सुबह मूलनायक भगवान महावीर स्वामी और भगवान आदिनाथ का विधि विधान से अभिषेक हुआ। भगवान शांतिनाथ की शांतिधारा के बाद उत्तम आकिंचन धर्म की पूजा की गई। कार्यक्रम में अमित जैन, संदीप जैन, प्रमोद जैन, सुदीप जैन और वीरेंद्र जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें