मेरठ। दिगंबर जैन पारसनाथ पंचायती मंदिर सेक्टर-2 शास्त्री नगर में दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ बुधवार 16 सितंबर से होगा। 25 सितंबर तक चलने वाले महापर्व में प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। दस दिनों में उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आकिंचन्य और ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना की जाएगी। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।