माछरा। क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी में पुराने शिवमंदिर के जीर्णोद्धार के बाद मां भगवती के जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में भजन, कीर्तन द्वारा माता का गुणगान किया गया। प्रधान राहुल जाटव द्वारा आयोजित जागरण में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक योगेश वर्मा रहे। इस मौके पर रईस बड्ढा ने मंदिर के जीर्णोद्धार में आर्थिकसहयोग किया। इस मौके पर तथा समाजसेवी यतेंद्र शर्मा, संदीप प्रधान आदि मौजूद रहे।