फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जग्गी प्रधान का हसनपुर कलां में स्वागत

विज्ञापन
सपा पार्टी में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत हुई जग्गी प्रधान सफेद शर्ट पह
विज्ञापन
माछरा। समाजवादी पार्टी में शीर्ष नेतृत्व द्वारा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र कुमार उर्फ जग्गी प्रधान का गांव हसनपुर कलां पहुंचने पर ग्रामवासियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जग्गी प्रधान ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य अनुसूचित जाति के अधिकारों की रक्षा करना, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान सचिन कुमार, पवन प्रधान, अक्षय शर्मा, करतार सिंह, सोनू, पंकज, हैप्पी, खुशीराम, रोहताश सिंह, हनी, बोबी, रोहित कुमार, कैलाश, रवि, सतपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें