मेरठ। 132 केवी उपकेंद्र गंगानगर पर कार्य के चलते शहर और आसपास के आठ बिजलीघरों को छह घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन राहुल नंदा ने बताया कि लाइन की मरम्मत के लिए सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। मोहनपुरी, सेंट लुक्स, अमन विहार, यूनिवर्सिटी रोड, रायसना, गंगानगर प्रथम, गंगानगर द्वितीय, सूरजकुंड बिजलीघर को छह घंटे बिजली आपूर्ति नहीं होगी।
ब्यूरो