फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: याद में स्मृति द्वार बनाने का निर्णय लिया

विज्ञापन
माछरा ​केवी इण्टर कालेज व माछरा डिग्री कालेज के पूर्व प्रबंधक, समाजसेवी डा. अशोक त्यागी की दूसर
विज्ञापन
माछरा। केवी इंटर व डिग्री काॅलेज माछरा के पूर्व प्रबंधक एवं शिक्षाविद, समाजसेवी और दो बार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर रह चुके डाॅ. अशोक त्यागी की दूसरी पुण्यतिथि पर शिक्षकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने याद कर उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा की। पूर्व प्रबंधक डाॅ. अशोक त्यागी की याद में डिग्री काॅलेज में स्मृति द्वार बनाने पर विचार किया गया। पुण्यतिथि पर उनके परिवार के सदस्य छोटे भाई किशोर त्यागी, पुत्र अमित त्यागी वर्तमान प्रबंधक दोनों काॅलेज, डिग्री काॅलेज प्राचार्य देवोत्तम त्यागी, पूर्व प्राचार्य डाॅ. एमपी त्यागी ने एक राय होकर द्वार बनाने का निर्णय लिया। इस मौके पर वर्तमान प्रबंधक अमित त्यागी ने वृद्ध आश्रम में वृद्ध लोगों को कंबल का वितरण किया। इस दौरान किशोर त्यागी उर्फ टीनू, अतुल त्यागी, अर्नव त्यागी, दिव्योम त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें