मेरठ। सेंट मेरीज एकेडमी में शनिवार को कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए एआई और रोबोटिक्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। सत्र का संचालन सोनिया मित्तल ने किया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल का विकास कर तकनीकी ज्ञान का विस्तार करना रहा। सोनिया मित्तल ने कहा कि विद्यार्थी एआई का उपयोग करें लेकिन इसके अंधाधुंध प्रयोग से बचें। इस पर ज्यादा निर्भर भी न रहे। यह आपकी क्षमताओं को कम कर सकता है। उन्होंने कहा कि एआई का प्रयोग करते समय निजी जीवन के बारे में ज्यादा जानकारियां शेयर न करें। यह भविष्य में चिंताजनक हो सकता है। संवाद