मोदीपुरम। शोभित विवि के विधि एवं संवैधानिक अध्ययन संकाय की पूर्व छात्रा ईशिका चौहान ने यूनाइटेड किंगडम स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम से विधि स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त कर विवि का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। वर्तमान में अनेक प्रतिष्ठित विदेशी विवि शोभित विश्वविद्यालय के साथ अकादमिक सहयोग, संयुक्त शोध, छात्र, शिक्षक विनिमय कार्यक्रमों के लिए रुचि व्यक्त कर रहे हैं। विवि प्रशासन ने ईशिका चौहान को बधाई दी। संवाद