फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ की ईशा भाटी बनीं 'खबर खजाना' की विजेता, अमर उजाला से साझा किए अपने अनुभव

Sat, 27 Jul 2019 09:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ईशा भाटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा पाठकों के लिए चलाए जा रहे खबर खजाना कॉन्टेस्ट में मेरठ की ईशा भाटी ने सोने का सिक्का जीता। शनिवार को ईशा अमर उजाला मोहकमपुर स्थित कार्यालय में पहुंचीं। ईशा को सोने का सिक्का देकर सम्मानित किया गया। ईशा ने अपने अनुभव भी साझा किए।

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र गुर्जर कॉलोनी में रहने वाली ईशा भाटी दसवीं कक्षा में पढ़ती हैं। बीएस इंटर कॉलेज की छात्रा ईशा कहती हैं कि पिछले पांच सालों से अमर उजाला अखबार पढ़ रही हूं। दूसरा कोई अखबार पढ़ने में मजा ही नहीं आता। मेरे घर पर तो पिछले दस सालों से अमर उजाला अखबार आ रहा है, लेकिन मुझे पहले अखबार पढ़ना पसंद नहीं था। पिछले पांच सालों से ही मैंने अखबार पढ़ना शुरू किया है। नियमित रूप से अखबार पढ़ती हूं। अखबार में मुझे राजनीतिक खबरें, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खबरें पढ़ना अच्छा लगता है। शिक्षा की खबरें भी पढ़ती हूं।

ईशा का सपना सेना में जाकर देश सेवा करना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अखबार बहुत ध्यान से पढ़ती हैं। ईशा के पिता बिजेंद्र सिंह भाटी प्राइमरी स्कूल में सरकारी नौकरी करते हैं। मम्मी संगीता भाटी गृहिणी हैं। छोटा भाई सिद्धार्थ भाटी तीसरी कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें