उत्तर प्रदेश में गुरुवार को IPS अफसरों को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया। बताया गया कि 22 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद सहित 11 जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं।
वहीं मेरठ के एसपी देहात केशव कुमार का भी तबादला किया गया है। अब उनकी जगह अनिरुद्ध कुमार को मेरठ का एसपी देहात बनाया गया है। केशव कुमार को बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।