कैबिनेट मंत्री भानु प्रताप ने लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में मेरठ के स्टाल का जायजा लिया।
- फोटो : अमर उजाला
नाले के पानी से बनेगी हाइड्रोजन
नवीन ऊर्जा के क्षेत्र में प्लांट में नाले के पानी से हाइड्रोजन बनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश में यह पहला स्टार्ट अप होगा। इसकी लागत 530 करोड़ है। मोहिउद्दीनपुर में जमीन चिह्नित की गई है। शासन स्तर पर विभिन्न एनओसी लेकर कार्य शुरू किया जाएगा। -आयुष मित्तल, एमडीए, बॉनफायर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड
फ्लेक्सीबल पैकिंग का स्टॉल लगाया
ब्रेड, बिस्कुट, केक सहित अन्य वस्तुओं की पैकिंग के लिए फ्लेक्सीबल पैकिंग का प्रयोग किया जाता है। प्रदर्शनी में पैकिंग बनाने के साथ अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्रदर्शित किया गया। मोहकमपुर के बाद अब उद्योगपुरम में भी प्लांट स्थापित किया जा रहा है। -ललित गुप्ता, एलके पैकर्स
पाउडर के रूप में निर्यात कर रहे सब्जी
आलू, टमाटर, लहसुन, प्याज आदि सब्जियों का पाउडर के रूप में निर्यात किया जा रहा है। मलेशिया, फिलिपींस, साउथ अफ्रीका आदि देशों में माल की सप्लाई की जाती है। गुजरात और मध्य प्रदेश में फैक्टरी लगाई है और मेरठ से निर्यात होता है। - नरेश माहेश्वरी, एमडी, भवानी ग्लोबल एग्री एक्सपोर्ट
पसवाड़ा पेपर मिल लगाएगा पैकिंग कागज प्लांट
2023-24 में कागज उद्योग का भी विस्तार किया जा रहा है। 325 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को इन्वेस्टर्स समिट में मंजूरी मिल गई है। मोहिउद्दीनपुर में यह प्लांट स्थापित किया जाएगा। प्लांट में पैकिंग में प्रयोग होने वाला कागज तैयार किया जाएगा। -अरविंद अग्रवाल, एमडी, पसवाड़ा पेपर मिल