लावड़ में प्रधानमंत्री आवासीय योजना द्वारा बनाए जा रहे मकानों की जांच करने पहुंचे डूडा अधिकारी।
- फोटो : LAWARD
लावड़। कस्बे में प्रधानमंत्री आवासीय योजना की जांच करने के लिए मंगलवार को अधिकारी पहुंचे। उन्होंने मकानों में लगाई जा रही सामग्री को परखा।
डूडा के परियोजना अधिकारी आशीष सिंह के निर्देश पर मंगलवार को इंजीनियर अमर अग्रवाल, शोएब, सर्वेयर रहीसुद्दीन, अवर अभियंता कपिल कस्बे में पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत बनाए जा रहे मकानों की मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने मकानों में लगाई जा रही सामग्री को परखा। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि मकान बनाने के लिए कोई आवेदन करता है तो वह किसी को रिश्वत न दे। यदि उनसे कोई रिश्वत मांगता है तो डूडा कार्यालय में इसकी शिकायत करें। इस दौरान चेयरपर्सन पति मौ. हारुन, हासिम, खुशनूद, डॉ. आरिफ फैजी, मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।