मेरठ। नगर निगम के निर्माण विभाग में सड़क-नालों का ठेका लेने वाले ठेकेदार अतुल दीक्षित से आशीर्वाद लेते नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के फोटो प्रकरण पर शासन ने जांच बैठा दी। नगर आयुक्त से भी जवाब मांगा गया है। इसी फोटो को लेकर पार्षद उत्तम सैनी, कीर्ति घोपला सहित कई पार्षदों ने 23 अगस्त को चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा किया था। नगर आयुक्त का कहना है कि यह फोटो होली पर हुए कार्यक्रम का है। उसमें समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गौड़ भी आए थे। फोटो को एडिट कर इसे गलत प्रस्तुत किया गया है। ब्यूरो