फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विविध पारंपरिक कलाओं से किया परिचित

Mon, 08 Dec 2025 07:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। श्रुतकीर्ति आर्ट्स ने सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहयोग से विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में पांच दिवसीय निशुल्क लिप्पन आर्ट कार्यशाला आयोजित की। खरखौदा, मेरठ, मावना, किला परिक्षितगढ़ और भुनी में ये कार्यशाला हुई। कार्यशाला का उद्देश्य बालिकाओं को भारत की विविध पारंपरिक कलाओं, विशेषकर लिप्पन कला की तकनीकों और प्रक्रियाओं से परिचित कराना रहा। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को यह भी बताया गया कि किस प्रकार कला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया जा सकता है। विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से उन्हें प्रकृति संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और सतत जीवनशैली के बारे में बताया गया। श्रुतकीर्ति आर्ट्स की संचालिका शिप्रा शर्मा ने छात्राओं को समझाया कि किस प्रकार वे रचनात्मक कला को जीवन कौशल में बदलकर आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें