फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिल्ली पुलिस के सिपाही की पत्नी व बेटी से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव पोहल्ली निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही गोपीचंद की तलाश में सर्विलांस व क्राइम ब्रांच टीम जुटी है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इसके अलावा भी पुलिस कई बिंदुओं के आधार पर सिपाही की पत्नी व बेटी से थाने में पूछताछ की। वहीं, मकान से लोन व बैंक संबंधी काफी दस्तावेज मिले, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पोहल्ली गांव निवासी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल गोपीचंद पुत्र नत्थन की तैनाती मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर थी। वहीं, सिपाही गोपीचंद आगामी आठ अप्रैल तक की छुट्टी पर घर आया हुआ था। जबकि बीती 26 मार्च को वह घर से बाहर निकले और फिर वापस नहीं लौटे। सिपाही गोपीचंद की पत्नी रेखा ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस सिपाही की पत्नी व बेटी को थाने लेकर पहुंची और पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार, 18 मार्च को एचडीएफसी बैंक से करीब 31.55 लाख का लोन गोपीचंद की पत्नी के खाते में गया था। यह राशि गोपीचंद ने 13 दिन में निकाल ली। 20 मार्च को आरटीजीएस से 10 लाख रुपये गोपीचंद ने पत्नी के खाते से ट्रांसफर किए। 20 मार्च को 8 लाख, 24 मार्च को 10 लाख और 31 मार्च को 1.9 लाख चेक के माध्यम से गोपीचंद ने पत्नी के खाते से निकाले थे। अब पत्नी के खाते में मात्र 1500 रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सर्विलांस व क्राइम ब्रांच की टीम गोपीचंद की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें