मेरठ। आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज मेरठ छावनी में 13 से 16 जनवरी तक फेडरेशन इक्वेस्टि्रयन इंटरनेशनल (एफईआई) की अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 10 जनवरी से टीमों का आगमन शुरू हो जाएगा। प्रतियोगिता में एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाइंग स्पर्धाएं आयोजित होगी। 10 जनवरी को आगमन पर घोड़ों का परीक्षण होगा। 13 जनवरी को ऑफिशियल कोर्स इंस्पेक्शन होगा। इसी दिन ड्रेसाज प्रतियोगिता होगी। 15 जनवरी को जंपिंग स्पर्धाएं होगी। इसी तरह से क्रॉस कंट्री स्पर्धाएं होगी। प्रतियोगिता को लेकर आरवीसी सेंटर में तैयारियां तेज हो गई हैं। 16 जनवरी को प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह होगा। संवाद