मेरठ। साकेत स्थित कनोहर लाल कालेज में एबीसीडी फुटबाल क्लब की ओर से दो दिवसीय इंटर एकेडमी फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार से किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्ग सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में होगा। प्रत्येक वर्ग में कई टीम प्रतिभाग करेंगी। उद्घाटन मुकाबला शनिवार शाम 4 बजे से खेला जाएगा। समापन रविवार शाम 5 बजे होगा। समापन के मौके पर तीनों वर्ग की विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें मेरठ जिले के कई स्कूलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। संवाद