लावड़। नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चेयरपर्सन आफताब बेगम व अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने कर्मचारियों को त्योहारों पर साफ सफाई बनाए रखने की निर्देश दिए। स्वच्छता रैंकिंग में लावड़ नगर पंचायत को प्रथम स्थान पर लाने के लिए प्रयास करने का संकल्प दिलाया। बैठक के बाद कर्मचारियों को टिफिन बॉक्स व मिठाई वितरित की गई। चेयरपर्सन आफताब बेगम ने कहा कि कर्मचारी नगर पंचायत का महत्वपूर्ण व अभिन्न अंग है। इस दौरान चेयरपर्सन के पति हाजी शकील कुरैशी, सभासद मनोज गोयल, चमन सिंह, देवेंद्र कुमार, दीपक शर्मा, राजेन्द्र कुमार, अंकित सूद, गौरव वाल्मीकि, बादल, यावर, शादाब आदि मौजूद रहे। संवाद