फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों को दी सफलता की प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ कॉलेज के विधि विभाग में शुक्रवार को मूट कोर्ट हॉल में विधि छात्र-छात्राओं के लिए योग्यता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में कंपनी पेशे के प्रति कौशल और आत्मविश्वास जगाना था। मुख्य वक्ता डॉ. मोहम्मद दानिश खान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि का छात्र केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहे, बल्कि व्यावहारिक कौशल, तर्कशक्ति और नैतिकता पर ध्यान दें। कार्यक्रम में पूर्व डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. केके मित्तल ने विधि के क्षेत्र में उपलब्ध विविध करियर अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष प्रो. कामेश्वर प्रसाद, प्रो. प्रवीण दुबलीश, प्रो. धर्मराज राम, प्रो. अनुराग सिंह, प्रो. द्वारिका प्रसाद, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. कौशल प्रताप सहित विभाग के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें