मेरठ। गढ़ रोड पर राजेंद्र नगर कॉलोनी स्थित डीके किड्ज स्कूल में गायत्री महायज्ञ और बाल संस्कार शाला हुई। बच्चों को श्रेष्ठ संस्कारों के लिए प्रेरित किया गया। संचालन गायत्री ज्ञान मंदिर मेरठ के प्रतिनिधि ने किया। सभी को यज्ञ का महत्व बताया। साथ ही यज्ञ की प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी दी। इस अवसर पर अमर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सुमन और दीपांशा रहीं। संवाद