मेरठ। बज्म-ए-ख्वातीन एजुकेशनल चेरिटेबिल सोसायटी ने सोमवार को व्हाइट हाॅउस में बैठक अस्मां और जहीर के संयोजन में हुई। अध्यक्षता दुर्दाना अख्तर ने की। उन्होंने कविता पढ़ी। संचालन कमहासिन जैदी ने किया। उन्होंने शास्त्री के जन्म और शिक्षा प्राप्त कर ऊंचे पद तक पहुंचने के बारे में बताया। जहीर ने गांधी की तीन बातों के बारे में सभी को बताया। उन्होंने कहा कि किसी को भी बुरा मत कहो, बुरा मत सुनो और बुरा मत देखो। हसीन, मुर्शाफ ने सर सैय्यद के बारे में विचार व्यक्त किए। हमीदिया स्कूल की तीन छात्राओं को हाईस्कूल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने पर धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कुछ गेम्स खेले गए। इसमें कमहादिया प्रथम, सोकिया द्वितीय और मुबीन तृतीय आईं। उन्हें उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। नाज, गुलनाज और खालदा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। संवाद