फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तकनीकी ज्ञान के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
मोदीपुरम - ठगी गई रकम वापस करती पुलिस।
विज्ञापन
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी में पुलिस मॉडर्न स्कूल में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सेनानायक प्रेमचंद ने की। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्व से अवगत कराना और उनमें नवाचार की भावना विकसित करना रहा। सेनानायक प्रेमचंद ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में तकनीकी ज्ञान आवश्यक है। प्रधानाचार्य लीना शर्मा ने कहा कि तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों का रचनात्मक और सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। संचालन योगेश रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें