मेरठ। जागृति विहार निवासी मेरठ बार के सदस्य अधिवक्ता प्रीतम सिंह ने दारोगा हल्का इंचार्ज पर विपक्षियों के साथ समझौता न करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप लगाया है। सोमवार को प्रीतम सिंह ने एसएसपी दफ्तर में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि गांव के जमीनी विवाद में विपक्षियों को मदद की गरज से उक्त दारोगा धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने गांव के प्रधान व उसके पुत्र पर भी गंभीर आरोप लगाए। जानकारी दी कि गांव के प्रधान के खिलाफ एसडीएम मवाना व डीएम के यहां भी वह शिकायत कर चुके हैं। एसएसपी डा विपिन ताडा का कहना है कि सीओ किठौर को जांच कर रिपोर्ट मांगी है।