फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना शुगर मिल में स्टॉक व कांटों की जांच

विज्ञापन
मवाना शुगर मिल में सिटी मजिस्ट्रेट के साथ एसडीएम गोदाम में स्टाक की जांच करते हुए। (स्त्रोत तहस
विज्ञापन
मवाना। आला अधिकारियों के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित और उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने मवाना शुगर मिल में पहुंचकर अचानक व्यापक जांच अभियान चलाया। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मिल परिसर में मौजूद गोदामों का जायजा लिया और वहां रखे चीनी के स्टॉक का गहनता से भौतिक सत्यापन किया। साथ ही मिल से होने वाली चीनी की निकासी, संबंधित अभिलेखों और तौल प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए परिसर में स्थापित इलेक्ट्रॉनिक धर्म कांटों की भी बारीकी से जांच-पड़ताल की। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चीनी का उपलब्ध स्टॉक अभिलेखों के अनुसार बिल्कुल सही पाया गया है। इसके अलावा चीनी की निकासी की व्यवस्था और तौल कांटे भी पूरी तरह से ठीक व मानक के अनुरूप कार्य करते मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें