नारी निकेतन का निरीक्षण करते जिला जज और डीएम
मेरठ। जिला जज संजीव पांडे, डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा द्वारा बुधवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह और नारी निकेतन का निरीक्षण किया गया। वहां पर किशोरों से वार्ता करते हुए उनसे खान-पान, दवाई, पेशी आदि विषयों पर जानकारी प्राप्त की। नारी निकेतन में बच्चों को दी जा रही सुविधा के बारे में जानकारी ली।