माछरा। खंड शिक्षा अधिकारी माछरा बच्चों से जानकारी लेते हुए स्रोत स्वयं
माछरा। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने ब्लॉक के आदर्श प्राथमिक विद्यालय नंबर दो बहरोड़ा, पीएम. बहरोड़ा व प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अध्यापकोंछात्र छात्राओं की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता स्वच्छता व्यवस्था को गहनता से चेक किया। शिक्षा की गुणवत्ता को भी चेक किया गया। मध्याह्न भोजन को चेक किया गया। भोजन मेन्यू के अनुसार बना पाया गया। कक्षा में छात्रों से पाठ्य पुस्तकों का वाचन कराया गया। शिक्षकों को विद्यालय में समय से आने स्वच्छता रखने पर विशेष बल दिया गया। अमरीश कुमार शर्मा, माणिक कुमार, प्रेमचन्द,उमेश कुमार, पंकज रानी, तशरीफ अली, विरासत अली,पूनम त्यागी,संजय कुमार,पवन,रेखा रानी,सूबे सिंह आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे। संवाद