मवाना। एडीएम फाइनेंस कुंवर वीरेंद्र मौर्य और एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने रविवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्य की प्रगति और मतदाताओं से संपर्क की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को अभियान में तेजी लाने और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। एडीएम फाइनेंस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य कोई भी पात्र नागरिक सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। निरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ उपस्थित मिले और कार्य सुचारु रूप से चलता पाया गया। मतदाता बूथ पर अपना नाम जांच सकते हैं। जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। गलत विवरण होने पर भी संशोधन के लिए बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है।