फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रसव कक्ष व कोल्ड चेन का निरीक्षण किया

सार

सरूरपुर के सीएचसी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मेगा कैंप आयोजित किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने उद्घाटन कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
सरूरपुर। सीएचसी में मेगा कैंप का उद्धाटन करती महिला आयोग की सदस्य। आयोजक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरूरपुर। सीएचसी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने किया। कैंप में सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्तूबर तक चलेगा। महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने महिला सशक्तीकरण पर विचार साझा किए। डॉ. हिमानी ने अस्पताल के प्रसव कक्ष व कोल्ड चेन का निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना, पूजा, ज्योति, दीपा, संजीव गिरी, विजयपाल, प्रबल प्रताप सिंह, मीनू चौधरी, मोहम्मद खालिद, नजर मोहम्मद, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें