मेरठ। पुराना कमेला रोड स्थित-ए स्टार हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दो घंटे बाद युवक की मौत के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। छात्र नेता विनीत चपराना ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के बनी सराय निवासी फराज अहमद (32) को पांच दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। विनीत ने बताया कि जब हॉस्पिटल में सिर्फ परिवार की महिलाएं थीं, तब उनसे पेपर पर साइन कराकर वीडियो बनाकर ऑपरेशन की बात कही गई। डेढ़ घंटे बाद फराज को ऑपरेशन कर बाहर लाया गया। शाम को उसकी मौत हो गई। इस मामले में शिकायत पर सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने डॉ. महेश चंद्रा और डॉ. वीर सिंह की दो सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया है। संवाद