फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना में आठ दिन से घायल गोवंश बीमार, प्रशासन बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कस्बे के तहसील रोड पर एक फैक्टरी के मुख्य द्वार के पास घायल गोवंश आठ दिन से बैठी है। कमजोरी के कारण वह उठने में असमर्थ है। फैक्टरी संचालक और स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर अनदेखी का आरोप लगाया है। मोहल्ला बूढ़ा बाबू निवासी इरशाद अहमद ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने बताया कि बीमार गाय कुछ दिन पहले रजबहे में गिर गई थी। पुलिस की आपातकालीन सेवा को भी इसकी सूचना दी गई थी। अधिकारियों को कई बार मौखिक और फोन पर जानकारी दी गई। अभी तक गाय के उपचार और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं हुई। उपजिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने मामले में संज्ञान लिया। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें