फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीडीएस स्कूल में दीक्षारंभ का आयोजन किया

विज्ञापन
बीडीएस में हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम
विज्ञापन
मेरठ। बीडीएस स्कूल ऑफ लॉ में बुधवार को एलएलबी और एलएलएम प्रथम वर्ष के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ का आयोजन किया गया। सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक धर्मेंद्र कुमार शर्मा, निदेशक आकर्ष मोहन और प्राचार्य डॉ. मनोज शर्मा ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की। हिमांशी और मनस्वी ने विधि विभाग के प्रवक्ताओं व कॉलेज का परिचय कराया और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी। शिवानी लौहान ने अनुभव साझा किए। प्राची त्यागी, उत्कर्ष यादव और शाकिरा ने भी अपने अनुभव सुनाए। निदेशक मोहन ने स्वागत कर प्रोत्साहन दिया, जबकि प्राचार्य डॉ. शर्मा ने अच्छे अधिवक्ता व इंसान बनने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें