मेरठ। सीसीएसयू के तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल में चल रही चार दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन विशेषज्ञ विश्व मोहन नौटियाल ने छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा देने के उद्देश्य से विशेष फोटोग्राफी सत्र आयोजित किया। जिसमें मैन्युअल मोड में फोटोग्राफी का अभ्यास करा फोटोग्राफी की बारीकियां बताई। छात्रों को मैन्युअल मोड में फोटोग्राफी करने के लिए प्रेरित किया गया। विश्व मोहन नौटियाल ने खुद भी तस्वीरें खींचकर छात्रों को उदाहरण प्रस्तुत किए। उन्होंने छात्रों को कैमरा एंगल, कैमरा पकड़ने की सही तकनीक और प्रकाश के उचित उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया। अंत में छात्रों को फोटोग्राफी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए और उन्हें अभ्यास के लिए प्रेरित किया गया। संवाद