फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी

विज्ञापन
थाना प्रभारी बदले अपराध कानूनों के संबंध में लोगों को जानकारी देकर जागरुक करते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। मवाना थाना पुलिस ने नगर में कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया। थाना प्रभारी पूनम जादोन ने भाजपा मवाना मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक के आवास, चौधरी पेट्रोल पंप, सुभाष बाजार, रोडवेज बस स्टैंड पर जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आईपीसी व सीआरपीसी कानून अंग्रेजों के समय से चला आ रहे थे। इस कारण पीड़ित को न्याय मिलने में समय लगता था लेकिन एक जुलाई 2024 से आईपीसी व सीआरपीसी को बदलकर बीएनएस व बीएनएसएस कर दिया गया है। इसलिए आप सभी स्वयं भी जागरूक हों साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी नए कानूनों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने मिशन शक्ति 5.0 के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर योगेश शर्मा, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, संजय रस्तोगी, योगेंद्र भाटी, तीरथ राम, सुनील गंगपुरी, मनोज रस्तोगी, पूनम रस्तोगी, मेघा रस्तोगी, शीतल शर्मा, लखन सक्सेना, सोनू कुमार, अजय रस्तोगी, प्रियांश कौशिक, अंकित चौहान, नितिन चौहान, अंकित, शुभम, शाहिद कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें