फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वित्तीय साक्षरता के महत्व, निवेश के साधनों की जानकारी दी

विज्ञापन
सरधना। सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में वाणिज्य विभाग की ओर से वित्तीय साक्षरता विषय पर कार्य
विज्ञापन
सरधना। सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को वाणिज्य विभाग की ओर से वित्तीय साक्षरता विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। आयोजन प्राचार्य डॉ. सिस्टर क्रिस्टीना लुईस के मार्गदर्शन में किया गया। संचालन सेबी ट्रेनर अर्चना शर्मा ने किया। पहले दिन छात्राओं को वित्तीय साक्षरता के महत्व, निवेश के विभिन्न साधनों और उनसे जुड़े जोखिमों के प्रबंधन के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। उन्होंने सरल उदाहरणों के माध्यम से बचत, निवेश योजना और आर्थिक निर्णय लेते समय सतर्कता बरतने के तरीके समझाए। साथ ही छात्राओं को भविष्य के लिए योजनाबद्ध निवेश की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग की डॉ. नीतू और डॉ. कविता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें